अब बिहार विधानसभा इलेक्शन का माहोल बन रहा है बड़ी पार्टियों के साथ साथ Aimim TSP जैसी पार्टियां भी मैदान में है, ऐसे वक्त में बिहार के मुसलमानों को बाहोश होने की जरुरत है अभी तक जितनी भी सरकारें बिहार में आई है उन्होंने मुस्लिम समाज को बेवकूफ बना कर वोटबैंक की तरह ही इस्तेमाल किया है,आजतक किसी भी पार्टी ने मुस्लिम समाज की प्रगति और विकास के लिए ना कोई कदम उठाया है ना उसके बारे में सोचा है और सोचना भी नहीं चाहते,अब ये वक्त है अपना हक़ मांगने का, साफ हवा, साफ पानी, बिजली, अच्छा एजुकेशन और महल्ले की सफाई ये आपको मिलना चाहिए, अगर नहीं मिल रहा है तो जो वोट लेने के लिये आए उस से स्टाम्प पेपर पर लिखवाओ की ये सब चीजें जितने के बाद देनी पड़ेगी तब जाकर आपको वोट मिलेगा,
अन्य आर्टिकल :-
| शीर्षक | लेखक | पढ़ने के लिए | |
सरकार के हाँ में हाँ मिलाएं अन्यथा खुद को देशद्रोही घोषित करा लें | प्रोफ़ेसर नूरुल | यहाँ क्लिक करें | |
Aimim का 32 सीटों पर चुनाव लड़ना बीजेपी के लिये फायदेमंद |
| यहाँ क्लिक करें | |
मुसलमानों को एक मुख्लिस लीडर की जरुरत | खुबैब रहमानी | यहाँ क्लिक करें |
अगर मुस्लिम लीडर काम का नहीं है तो उसको बिल्कुल वोट ना दो इस से बेहतर है उस हिन्दू भाई को वोट देना जो आपको काम आ सके,
एक बात याद रखो! पार्टी को देख कर वोट मत दो आपके शहर का MLA और MP आपके है इसलिए अच्छे MLA और MP को जिताने की कोशिश करो, टोपी पहन लेने से कोई आपका नहीं हो जाता असल है काम करना,
इसलिए नेतागिरी के लिए अच्छे सच्चे काम करने वाले और उसका नॉलेज रखने वाले लोगों को जिताने की कोशिश करो अंगूठा छाप अनपढ़, माल के पुजारी, गुंडे, मवाली, औरतो की इज्जत ना करने वाले हवस के शिकारियों को जीता कर देश के साथ गद्दारी ना करो और देश का नुकसान मत करो
नोट : पार्टी को देख कर कभी वोट मत करो.
लेखक : खुबैब रहमानी
नोट : यह लेखक के अपने विचार हैं

No comments