ट्विटर पर Prof. इलाहाबादी - نور नाम से मशहूर प्रोफ़ेसर नूरुल ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट करते हुए सरकार पर तीखा हमला किया है .
उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि हम ने कोरोना काल में आपकी सारी बातों को माना कहीं भी विरोध नहीं किया और अगर अब आप से कोई सवाल पूछे तो वो देशद्रोही कैसे घोषित हो जायेगा
पढिये उन्होंने क्या लिखा है -
पहले कहा गया, भारत में कोरोना नहीं आएगा, हमने कहा ठीक है..!
फिर बोले, गरमी से कोरोना मर जाएगा, हमने कहा ठीक है..!
फिर बोले, सामाजिक दूरी बनाए, हमने कहा ठीक है..!
फिर बोले, कर्फ्यू लगाएंगे चैन तोड़ेंगे, हमने कहा ठीक है..!
फिर बोले, 18 दिन में महाभारत का युद्ध जीता गया था, हम 21 दिन में जीतेंगे, हमने कहा ठीक है..!
फिर कहा गया, उत्साह वर्धन के लिए ताली थाली बजाओ, हमने कहा ठीक है..!
फिर बोले, देश की एकता के लिए मोमबत्ती जलाओ, हमने कहा ठीक है..!
फिर जब इनसे कुछ ना हुआ तो बोले, आत्मनिर्भर बनो, हमने कहा ठीक है..!
आय बंद है खर्चे पूरे हैं, राहत के नाम पर पैकेज, मिला कुछ भी नहीं, हमने कहा ठीक है..!
उसके बाद अभी तक गायब हैं, फिर भी सब ठीक है..!
अब बताओ हमने विरोध कहां किया🙏 और कौन सी बात नहीं मानी..!
और अगर कोई सवाल पूछो तो देशद्रोही घोषित..?
Think about it..

No comments