बेगूसराय के कन्हैया कुमार दुनिया के टॉप 20 प्रभावशाली लोगों में शामिल फोर्ब्स मैगज़ीन ने दिया सम्मान

Share:
विश्व की प्रतिष्ठित पत्रिका फ़ोर्ब्स ने JNU के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को विश्व के टॉप 20 प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है।
कन्हैया कुमार

पत्रिका ने बिहार के ही मशहूर रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ़ पीके को भी शामिल किया है। फ़ोर्ब्स पत्रिका ने शामिल करते हुए लिखा है कि यह दोनों चेहरे आने वाले दसक में दुनिया के निर्णायक चेहरों में  होंगे। लिस्ट जारी होने के बाद कन्हैया कुमार  बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है। 

कौन है कन्हैया कुमार ? जिसे फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने दुनिया के टॉप 20 लोगों में शामिल किया 

JNU के Entrence Test में ऑल इंडिया टॉपर रह चुके कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के बीहट गांव का निवासी है। कन्हैया कुमार की माँ आंगनवाड़ी में काम करती है जबकि पिता की मृत्यु हो गई है। 
कन्हैया कुमार का नाम तब चर्चा में आया जब वो अपनी पीएचडी JNU से कर रहे थे  और वो JNUSU जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष थे , उसी समय यूनिवर्सिटी में एक प्रोग्राम के दौरान इनके ऊपर देशविरोधी नारे लगाने का आरोप लगा , इस घटना के बाद देश विदेश हर जगह लोग कन्हैया कुमार को जानने लग गये और टीवी चैनल कन्हैया को डिबेट में बुलाने लग गए। 

कन्हैया कुमार का राजनितिक जीवन 

कन्हैया कुमार का राजनितिक सफर कॉलेज से ही शुरू हो गया था ,यूनिवर्सिटी जाने के बाद कन्हैया ने छात्र संघ  के अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ा और जीत मिली ,
फिर कन्हैया ने 2019 के लोकसभा के चुनाव में अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय लड़ा और बीजेपी के गिरिराज सिंह से 4.5 लाख वोटों से हार मिला 

2 comments: