फैज़ अहमद फैज़ आजकल हमारे भारत में चर्चा का विषय बना है | आखिर क्यों है चर्चा का विषय बना हुआ आइये आज हम आपको बताते हैं
![]() |
| Faiz Ahmed Faiz Biography |
फैज़ अहमद फैज़ क्यूँ है चर्चा में ?
कुछ दिनों पहले आईआईटी कानपूर के छात्रों ने CAA और NRC के विरोध में प्रदर्शन के दौरान फैज़ अहमद फैज़ की एक नज़्म "हम देखेंगे" गाया था जिससे वहां के कुछ छात्रों को परेशानी हुई थी और उसने डिप्टी डायरेक्टर के पास इसकी शिकायत की जब डिप्टी डायरेक्टर ने इस मामले की जाँच के लिए कमिटी गठित किया तब यह पूरा मामला सब के सामने आया।
फैज़ अहमद फैज़ के द्वारा लिखी गयी पूरी नज्म "हम देखेंगे" नीचे है।
हम देखेंगेलाज़िम है कि हम भी देखेंगे
वो दिन कि जिसका वादा है
जो लोह-ए-अज़ल में लिखा है
जब ज़ुल्म-ओ-सितम के कोह-ए-गरां
रुई की तरह उड़ जाएँगे
हम महकूमों के पाँव तले
ये धरती धड़-धड़ धड़केगी
और अहल-ए-हकम के सर ऊपर
जब बिजली कड़-कड़ कड़केगी
जब अर्ज-ए-ख़ुदा के काबे से
सब बुत उठवाए जाएँगे
हम अहल-ए-सफ़ा, मरदूद-ए-हरम
मसनद पे बिठाए जाएँगे
सब ताज उछाले जाएँगे
सब तख़्त गिराए जाएँगे
बस नाम रहेगा अल्लाह का
जो ग़ायब भी है हाज़िर भी
जो मंज़र भी है नाज़िर भी
उट्ठेगा अन-अल-हक़ का नारा
जो मैं भी हूँ और तुम भी हो
और राज़ करेगी खुल्क-ए-ख़ुदा
जो मैं भी हूँ और तुम भी हो
फैज़ अहमद फैज़ की जीवनी हिंदी में।। Faiz Ahmed Faiz Biography in Hindi
वैसे तो फैज़ अहमद फैज़ की जीवनी में जितना भी लिखा जाये कम है क्यूंकि वो हैं ही बड़े शायर जिसकी लेखनी से पूरा पाकिस्तानी हुकूमत थर थर काँपता था जिस वजह कर फैज़ साहब को कई बार पाकिस्तानी हुकूमत ने बैन भी कर दिया था।
आइये मैं आपको फैज़ साहब का संक्षिप्त जीवनी बताता हूँ।
नाम - फैज़ अहमद फैज़
पिता - सुल्तान मुहम्मद खान
माता - सुल्तान फातिमा
भाई - तुफैल अहमद
पत्नी - अलीस फैज़
बेटा - आदिल हाश्मी
बेटी - मोनीज़ा हाश्मी
पोता - यासीर हाश्मी
पोती - मीरा हाश्मी
जन्म - 13 फरवरी 1911
जन्म स्थान - सियालकोट पाकिस्तान (अविभाजित भारत)
रचनाएँ - नक़्श ए फरियादी (1943)
दस्त ए सबा (1952)
जिन्दां नामद (1956)
मीज़ान (1964)
देस्त - इ ताह - ई संग (1965)
हर्फ़ हर्फ़ (1965)
सर-ए-वादी-ए सीना (1971)
मता-ए-लौह व क़लम (1973)
रात दी रात (1975)
इन्तिख़ाब-ए- प्याम-ए-मशरिक़ : मंजूम उर्दू तर्जुमा (1977)
शाम-ए शहरी-यारां (1978)
मेरे दिल , मेरे मुसाफिर (1980)
नुस्खा-ए-वफ़ा (1984)
पेशा - कवी एवं पत्रकार
राष्ट्रीयता - ब्रिटिश इंडियन (1911 - 1947)
पाकिस्तानी (1947 - मृत्यु तक)
शिक्षा - अरबी लिटरेचर (BA ,MA)
इंग्लिश लिटरेचर (मास्टर ऑफ़ आर्ट्स)
भाषा - उर्दू
रुसी
इंग्लिश
पंजाबी
अरबी
फ़ारसी
अवार्ड्स - निगार अवार्ड (1953)
लेनिन शांति पुरुस्कार (1962)
HRC शांति पुरुस्कार निशान-एइम्तियाज़ (1990)
अविसेन्ना पुरुस्कार (2006)

No comments